सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् रहे स्व.सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी बिमला बहुगुणा के निधन पर सीएम धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने व्यक्त किया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् रहे स्व.सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी बिमला बहुगुणा के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शनिवार को स्व.बिमला बहुगुणा के शास्त्री नगर स्थित आवास पर जाकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। इस दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने प्रसिद्ध पर्यावरणविद् रहे स्व.सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी बिमला बहुगुणा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है ।
बीजेपी अध्यक्ष भट्ट ने दिवंगत पुण्य आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *